फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   student_india_job_entrepreneur_iseed

नौकरी छोड़ बिजनेस क्यों करना चाहते हैं युवा?

Fri, 29 Nov 2013 12:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 29 Nov 2013 12:18 PM IST
विज्ञापन
student_india_job_entrepreneur_iseed

पढ़ाई के बाद नौकरी की चाहत अब बीते दिनों की बात हो गई है। ज्यादातर छात्र पढ़ाई पूरी करने के बाद उद्यमी बनने का सपन देखते हैं।

विज्ञापन


न सिर्फ छोटे शहरों बल्कि महानगरों के लगभग 72 फीसदी छात्र पढ़ाई के बाद कारोबार में हाथ आजमाना चाहते हैं। खास बात यह है कि उद्यमी बनने का सपना देखने वाले छात्रों में 53 फीसदी हिस्सेदारी लड़कियों की है।

लड़कियों का सपना है कि वे पढ़ाई के बाद अगले पांच वर्षो में स्वावलंबी बनने के लिए नौकरी का रास्ता चुनने के बजाय उद्यमी बनना पसंद करती हैं।

इंडियन स्कूल फॉर एन्ट्रप्रेन्योरशिप एंड इंटरप्राइज डेवलपमेंट (आईसीड) ने सर्वे में यह खुलासा किया है।

सर्वे के मुताबिक ज्यादातर छात्र पढ़ाई के बाद उद्यमी बनना चाहते हैं। हालांकि इसमें 30 फीसदी ऐसे छात्र भी हैं जिन्हें उद्योग से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है। 28 फीसदी ऐसे हैं जिनके पास आर्थिक संसाधन उपलब्ध नहीं है और 22 फीसदी ऐसे हैं जो उद्योग में सफल होने को लेकर आशंकित हैं। इसके बावजूद उनका सपना उद्यमी बनने का है।
विज्ञापन


आईसीड ने आईसीस 2013 सर्वे को 50 शहरों में किया है। इस सर्वे में 1117 से अधिक छात्रों को शामिल किया गया है। सर्वे में ऐसे भी छात्र हैं जो सरकारी के बजाय बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं। इनका मानना है कि नौकरी करना अधिक सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed