{"_id":"241fbc62-7b7f-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"strike-impact-on-fourty-lakh-check-transactions","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल से चालीस लाख चेक ट्रांजेक्शन पर पड़ा असर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
हड़ताल से चालीस लाख चेक ट्रांजेक्शन पर पड़ा असर
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2013 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रमिक संगठनों की बुधवार को शुरू हुई हड़ताल में बैंक संगठनों के शामिल होने की वजह से बड़े पैमाने बैंक कारोबार पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
बैंक संगठनों के अनुसार हड़ताल के पहले दिन करीब चालीस लाख चेकों का ट्रांजेक्शन प्रभावित हुआ है। जिसके जरिए करीब 25,000 करोड़ रुपये के लेनदेन पर असर पड़ा है। पहले दिन हड़ताल को मिले समर्थन से उत्साहित बैंक संगठनों के नेताओं का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी इसी तरह बैंक कारोबार पर असर पड़ने की संभावना है।
ऑल इंडिया बैंक कर्मचारी एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सीएच वेंकटचलम ने अमर उजाला को बताया कि पहले दिन हड़ताल पूरी तरह से सफल रही है। हड़ताल में देश भर के 10 लाख बैंक कर्मचारी शामिल हुए। इसके जरिए करीब 40 लाख चेकों के ट्रांजेक्शन पर असर पड़ा है। इनसे करीब 25 हजार करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
नेशनल आर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक वर्क्स के जनरल सेक्रेटरी अश्विनी राणा के अनुसार पहले दिन बैंक कर्मचारियों की नौ बैंक संगठनों ने हिस्सा लिया है, जिसमें बैंक ऑफीसर के भी संगठन शामिल थे। हड़ताल से 90 हजार बैंकिंग शाखाओं के कारोबार पर असर हुआ है। बैंक कर्मचारी अपने वेतन को लेकर 1 नवंबर 2012 की तिथि से वेज रिवीजन की मांग कर रहे हैं। पेंशन स्कीम में बदलाव, पांच दिन बैंकिंग आदि की मांग सरकार से कर रहे हैं।
विज्ञापन