फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   strike affected badly on banking business

हड़ताल से बैंकिंग कारोबार पर पड़ा बुरा असर

Thu, 21 Feb 2013 11:23 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 21 Feb 2013 11:23 PM IST
विज्ञापन
strike affected badly on banking business

श्रमिक संगठनों की दो दिवसीय हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। लोगों को जहां एटीएम जगह-जगह बिना नकदी के मिले, वहीं शाखाएं बंद होने से चेक ट्रांजेक्शन पर भी पूरी ठप रहा।

विज्ञापन


दो दिन की हड़ताल में करीब 10 लाख बैंक कर्मचारी शामिल हुए, जिसकी वजह से बैंकों की 90 हजार शाखाएं प्रभावित हुई हैं। बैंक संगठनों के अनुसार बैंकिंग परिचालन को सामान्य स्थिति में आने में दो से तीन दिन का समय लग जाएगा।
विज्ञापन


ऑल इंडिया बैंकिंग कर्मचारी एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सीएच वेंकटचलम के अनुसार दो दिवसीय हड़ताल पूरी तरफ सफल रही है। इस दौरान बैंकिंग सेवाएं ठप रही हैं। चेक ट्रांजेक्शन से लेकर एटीएम परिचालन पर भी असर पड़ा है। दो दिवसीय हड़ताल से करीब 80 हजार चेक ट्रांजेक्शन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हड़ताल के दौरान नोएडा में हुई हिंसा पर उद्योग संगठन एसोचैम के महासचिव डीएस रावत ने कहा है कि नोएडा में हुई हिंसा व तोड़फोड़ की वारदातों की अनदेखी नहीं की जा सकती है। दो दिवसीय हड़ताल में नोएडा में औद्योगिक संपत्ति की बड़े पैमाने पर क्षति हुई है। प्रशासन को इस ओर सख्त कदम उठाने की जरूरत है, ताकि हिंसा की खबरों से निवेशकों में बैठे डर को निकाला जा सके।


उन्होंने कहा कि अगर फौरन कदम नहीं उठाए गए तो नोएडा और ग्रेटर नोएडा में निवेश प्रभावित होगा। अगर निवेशकों में सुरक्षा की भावना पैदा नहीं की गई तो इससे रीयल एस्टेट को सर्वाधिक नुकसान पहुंच सकता है। एसोचैम ने हड़ताल से उद्यमियों और कर्मचारियों के बीच पैदा हुई असुरक्षा की भावना को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से इलाके में सुरक्षा के इंतजाम करने की अपील भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed