फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Stocks fall most in over 2 mths on US rate fears

अमेरिका में दरें बढ़ने के डर से सहमा शेयर बाजार

Mon, 09 Mar 2015 09:22 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Mon, 09 Mar 2015 09:22 PM IST
विज्ञापन
Stocks fall most in over 2 mths on US rate fears

अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका से ग्लोबल स्तर पर बाजारों में मचे हड़कंप के बीच घरेलू शेयर बाजार तगड़ी गिरावट का शिकार हुए। भारी बिकवाली के दबाव में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स दो माह की सबसे बड़ी गिरावट के साथ 604.17 अंक लुढ़क कर 28,844.78 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) 181 अंक नीचे 8,756.75 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन


अमेरिका के श्रम विभाग के मुताबिक वहां बेरोजगारी की दर मई 2008 के बाद सबसे के निचले स्तर 5.5 फीसदी पर आने के आंकड़े के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी किए जाने की आशंका से दुनिया भर के बाजारों में उठा-पटक देखने को मिली। घरेलू स्टॉक एक्सचेंजों में भी नजारा ऐसा ही रहा। बीएसई में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला और सेंसेक्स 29,316.54 अंक पर खुलने के बाद 29,321.06 अंक के ऊपरी और 28,799.76 अंक के निचले दायरे में कारोबार करने के बाद 28,844.76 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन


बीएसई में सबसे ज्यादा बिकवाली बैंकिंग, पावर, कैपिटल गुड्स, रीयल्टी, मेटल, आईटी, तेल-गैस, ऑटो और एफएमसीजी वर्ग के शेयरों में देखने को मिली। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा घाटा उठाने वाले शेयरों में हिंडाल्को, भेल, गेल इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, टाटा पावर, एलएंडटी और इनफोसिस शामिल रहे। मुनाफे में केवल हिन्द यूनिलीवर, डा. रेड्डीज, सन फार्मा और मारुति शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed