ग्लोबल तेजी बीच उछला बाजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकिंग और हेल्थ केयर को छोड़कर बीएसई समूह के सभी वर्ग मुनाफे में रहे। बिकवाली का सबसे ज्यादा दबाव हेल्थकेयर वर्ग पर रहा, जबकि तेल एवं गैस वर्ग के शेयरों में अच्छी लिवाली देखी गई। बीएसई में कुल 3,015 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 1,514 मुनाफे में और 1,371 नुकसान में रहे। बाकी 134में कोई बदलाव नहीं हुआ।
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे ज्यादा 2.73 मुनाफा कमाया। इसके साथ ही ओएनजीसी 2.49 फीसदी, स्टरलाइट 2.28, इनफोसिस 1.38, हीरो मोटोकार्प 1.35, विप्रो 1.31, मारुति 1.23, टीसीएस 1.21, गेल इंडिया 1.06, हिंडाल्को 0.98, एचडीएफसी 0.60, एनटीपीसी 0.58, भेल 0.57, हिन्दुस्तान यूनि 0.49, आईसीआईसीआई बैंक 0.42, टाटा पावर 0.41, एलएंडटी 0.20, सिप्ला 0.19, आईटीसी 0.16, बजाज ऑटो 0.09, टाटा मोटर्स 0.05 और कोल इंडिया 0.03 प्रतिशत फायदे के साथ शामिल रहीं।
नुकसान उठाने वाले शेयरों में सनफार्मा 1.05 फीसदी के साथ जबसे ज्यादा घाटे में रहा। इसके अलावा महिंद्रा 0.70 फीसदी, टाटा स्टील 0.59, एसबीआई 0.46, एचडीएफसी बैंक 0.35, जिंदल स्टील 0.32, रेड्डीज लैब 0.13 और भारती एयरटेल 0.09 प्रतिशत घाटे में रही। मजबूती पर खुला सेंसेक्स 19,465.74 अंक के ऊपरी व 19,346.07 अंक के निचले दायरे में घूमने के बाद आखिर में 121.04 अंक चढ़कर 19,444.84 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी बढ़त के साथ शुरुआत करने के बाद 5,915.75 व 5,879.50 अंक के दायरे में कारोबार करता हुआ 38.25 अंक ऊपर 5,908.35 के स्तर पर बंद हुआ।