{"_id":"1aaf4b5a-3dc9-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"stock-market-up-in-opening-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स उछला","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स उछला
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 04 Dec 2012 09:44 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिल रहे मजबूत संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजारों में मामूली तेजी दर्ज की गई है। सुबह 9.26 बजे बीएसई सेंसेक्स 8.82 अंक उछलकर 19,314.14 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 0.15 अंक ऊपर 5871.10 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
बीएसई सेंसेक्स के शुरुआती कारोबार में जेपी पावर, जेट एयर इंडिया, अदानी पावर, अदानी इंटरप्राइजेज, मुत्थूट फाइनेंस के शेयरों में मजबूती दर्ज की गई। वहीं जीएमआर इंडिया, क्रिसिल, श्री सीमेंट, कोर प्रोजेक्ट्स के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन