{"_id":"0e0d503e-39d9-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"stock-market-up-in-openig-market-rupee-weak","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरुआती कारोबार में उछला बाजार, रुपया कमजोर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
शुरुआती कारोबार में उछला बाजार, रुपया कमजोर
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 29 Nov 2012 09:30 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में कमजोरी से बेअसर शेयर बाजारों में मजबूती देखी गई है। सुबह 9.20 बजे बीएसई सेंसेक्स 94.28 अंक ऊपर 18,936.36 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 23.80 अंक ऊपर 5751.25 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
रुपये में 10 पैसे की कमजोरी
अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में कमजोरी दर्ज की गई है। शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे टूटकर 55.55 के स्तर पर खुला। मंगलवार को रुपया 28 पैसे की बढ़त के साथ 55.45 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन