{"_id":"f5a3b644-2701-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"stock-market-up-healthcare-share-strong","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में मजबूती, हेल्थकेयर शेयर उछले","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बाजार में मजबूती, हेल्थकेयर शेयर उछले
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 05 Nov 2012 10:03 AM IST
विज्ञापन
शुरुआती कमजोरी के बाद भारतीय शेयर बाजारों में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। सुबह 9.50 बजे बीएसई सेंसेक्स 19.52 अंक उछलकर 18,784.23 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 3.10 अंकों की मजबूती के साथ 5700.80 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
बीएसई सेंसेक्स में अपोलो हॉस्पीटल, केडिला हेल्थकेयर, जेट एयर इंडिया, गोदरेज इंडस्ट्री में बढ़त दर्ज की गई। वहीं क्रॉम्पटन ग्रेव, इंडियाबुल्स फायनेंस और एमएमटीसी में कमजोरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
वहीं एशियाई बाजारों में कमजोरी दर्ज की गई है। निक्केई, शंघाई कंपोजिट, स्ट्रेट टाइम्स, ताइवान इंडेक्स, कॉस्पी में गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिकी बाजारों में डाओ जोंस एक फीसदी और नैस्डेक कंपोजिट में 1.25 की कमजोरी दर्ज की गई।
विज्ञापन