{"_id":"c6fc1f3a-27cd-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"stock-market-up-cipla-share-strong","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में मजबूती, सिप्ला उछला","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
शेयर बाजार में मजबूती, सिप्ला उछला
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 06 Nov 2012 10:22 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिल रहे कमजोर संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में मजबूती दर्ज की गई है। सुबह 10.00 बजे बीएसई सेंसेक्स 16.04 अंक उछलकर 18,778.91 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 3.25 अंकों की मजबूती के साथ 5707.46 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
बीएसई सेंसेक्स में सिप्ला, यूनाइटेड स्पिरिट्स, मद्रास सीमेंट्स, इंडियाबुल्स फायनेंस में मजबूती दर्ज की गई है। वहीं वोल्टास, मारुति सुजुकी, केनरा बैंक, आईडीएफसी में कमजोरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
इधर एशियाई शेयर बाजारों में भी गिरावट का दौर जारी है। शंघाई कंपोजिट, हैंग सैंग, निक्केई और स्ट्रेट टाइम्स में कमजोरी का रुझान है। हालांकि अमेरिकी बाजार में सोमवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद करीब 0.5 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुए।
विज्ञापन