{"_id":"1ae5204e-3ac3-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"stock-market-strengthens-rupee-gains-36-paise","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में तेजी जारी, रुपया 36 पैसे मजबूत","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बाजार में तेजी जारी, रुपया 36 पैसे मजबूत
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 30 Nov 2012 01:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिल रहे मजबूत संकेतों की वजह से शेयर बाजार और मुद्रा विनिमय बाजार दोनों में मजबूती दर्ज की गई है। दोपहर 1.15 बजे बीएसई सेंसेक्स 144.19 अंक उछलकर 19,315.10 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 38.20 अंक उछलकर 5863.20 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
सुबह 10.10 बजे बाजार
सुबह 10.10 बजे 68.52 अंक उछलकर 19,239.43 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 18.35 अंक उछलकर 5843.35 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
रुपये में 36 पैसे की मजबूती
वहीं मुद्रा विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 36 पैसे की मजबूती के साथ 54.48 के स्तर पर खुला। बृहस्पतिवार को निर्यातकों द्वारा डॉलर की बिकवाली के चलते घरेलू मुद्रा बाजार में रुपया 61 पैसे मजबूत होकर 54.84 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
एशियाई बाजारों में भी तेजी
एशियाई बाजारों में भी तेजी दर्ज की गई है। ताइवान इंडेक्स और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स एक फीसदी चढ़े हैं। निक्केई, हैंग सैंग और शंघाई कंपोजिट में मजबूती दर्ज की गई है।
विज्ञापन
अमेरिका में बेहतर आर्थिक आंकड़ों का असर वहां बाजार में देखने को मिला है। नैस्डैक कंपोजिट और एसएंडपी में मजबूती देखी गई। डाओ जोंस 13,000 के स्तर को पार कर गया।