{"_id":"a0465398-6c23-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"stock-market-open-with-gain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार मजबूत, सेंसेक्स बढ़त की ओर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बाजार मजबूत, सेंसेक्स बढ़त की ओर
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 01 Feb 2013 10:19 AM IST
विज्ञापन
सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में बढ़त का रुख देखने को मिल रहा है। सुबह 9:20 बजे बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 43.58 अंकों की मजबूती के साथ 19,938.56 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी समय एनएसई का निफ्टी 9.45 अंक चढ़कर 6,044.20 पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
इससे पहले सुबह शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स 42.04 अंकों के उछाल के साथ 19,937.02 पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी 11.35 अंक चढ़कर 6,046.10 पर खुला।
विज्ञापन
गुरुवार को बीएसई का सेंसेक्स 110.02 अंक लुढ़क कर 19,894.98 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 21 अंक गिरकर 6,034.75 अंक पर बंद हुआ था। मझोली कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बीएसई का मिडकैप 37.10 अंक चढ़कर 6,970.88 अंक पर रहा, जबकि स्मॉलकैप 7.66 अंक गिरकर 7,074.07 अंक पर रहा।
विज्ञापन