{"_id":"bd859c60-5955-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"stock-market-open-with-decline-rs-strong","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी समय में संभला बाजार, बढ़त के साथ बंद","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
आखिरी समय में संभला बाजार, बढ़त के साथ बंद
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 08 Jan 2013 04:48 PM IST
विज्ञापन
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिवस मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 51.10 अंकों की बढ़त के साथ 19,742.52 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 13.30 अंक चढ़कर 6,001.70 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
इससे पहले दिनभर शेयर बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिला। सुबह 10:45 बजे बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 41.32 अंकों की गिरावट के 19,650.10 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी समय एनएसई के निफ्टी में 14.45 अंकों की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 5,973.95 पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार में मजबूती देखने को मिली।
विज्ञापन
सुबह शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। बीएसई का सेंसेक्स 24.65 अंक गिरकर 19,666.77 पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 4.95 अंकों की गिरावट के साथ 5,983.45 पर खुला। वहीं, रुपये की कीमत में मजबूती देखने को मिली। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में मंगलवार को रुपया 14 पैसे की मजबूती के साथ 55.09 रुपया प्रति डॉलर पर खुला।
विज्ञापन