फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Sensex ends five day losing streak gains 88 points

महंगाई दर में नरमी से बाजार में उछाल

Fri, 14 Dec 2012 11:35 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Fri, 14 Dec 2012 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sensex ends five day losing streak gains 88 points
महंगाई दर में उम्मीद से अधिक कमी आने के आंकड़ों से घरेलू शेयर बाजारों ने ऊंचे की राह पकड़ी। बांबे शेयर बाजार (बीएसई) का सूचकांक सेंसेक्स 87.99 अंक की बढ़त बनाते हुए 19,317.25 पर और एनएसई का निफ्टी 28.10 अंक ऊपर 5,879.60 पर बंद हुआ।
विज्ञापन


बीएसई के मेटल, बैंकिंग, रीयल्टी और आईटी ने बढ़त हासिल की,  जबकि ऊर्जा, स्वास्थ्य और सीडी घाटे में रहे। बीएसई में सुबह कारोबार बिकवाली के दबाव में 19,217.96 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 19,348.85 अंक के ऊंचे में और 19,193.11 अंक के निचले स्तर पर भी देखा गया।
विज्ञापन


आखिर में में यह 87.99 अंक बढ़त के साथ 19,317.25 पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप 0.60 फीसदी और स्मॉलकैप 0.08 फीसदी ऊपर रहा। बीएसई में कुल 3,046 कंपनियों में कारोबार हुआ। इनमें से 1,452 बढ़त में और 1,475 नुकसान में रही। शेष 119 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसई के वर्ग मेटल 2.31 फीसदी, बैंकिंग 1.27 फीसदी, रीयल्टी 1.01 फीसदी, आईटी 0.73 फीसदी, पीएसयू 0.60 फीसदी, ऑटो 0.59 फीसदी और तेल एवं गैस 0.45 फीसदी की बढ़त में रहे। सेंसेक्स की आधार वाली 30 कंपनियों में से 14 लाभ में और 16 घाटे में दर्ज की गई।


स्टरलाइट 3.57 फीसदी, हिंडाल्को 3.54 फीसदी, एसबीआई 2.58 फीसदी, जिंदल स्टील 2.48 फीसदी, टाटा स्टील 2.33 फीसदी, टाटा मोटर्स 1.57 फीसदी, टीसीएस 1.48 फीसदी, एनटीपीसी 1.39 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 1.31 फीसदी, एमएंडएम 0.96 फीसदी, एलएंडटी 0.78 फीसदी, आरआईएल 0.76 फीसदी, विप्रो 0.64 फीसदी और आईटीसी 0.25 फीसदी के लाभ में रही। एयरटेल 1.52 फीसदी, भेल 1.38 फीसदी, डॉ. रेड्डी लैब 0.99 फीसदी, टाटा पावर 0.90 फीसदी, सिप्ला 0.60 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.39 फीसदी, हिंदुस्तान यूनीलीवर 0.32 फीसदी, ओएनसीजी 0.29 और हीरो मोटोकार्प 0.26 फीसदी घाटे में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed