{"_id":"518ff8b2-3d1b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"stock-market-marginally-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में मामूली तेजी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
शेयर बाजार में मामूली तेजी
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 03 Dec 2012 01:00 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजारों में मजबूती जारी है। दोपहर 12.54 बजे बीएसई सेंसेक्स 7.82 अंक उछलकर 19,347.72 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 1.60 अंक ऊपर 5881.45 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
सुबह 9.16 बजे बाजार
सुबह 9.16 बजे बीएसई सेंसेक्स 3.52 अंक उछलकर 19,334.78 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 1.95 अंक नीचे 5877.90 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
एशियाई बाजारों में मजबूती
इधर एशियाई शेयर बाजारों ने बेहतर शुरुआत की है। चीन का पीएमआई (पर्चेजिंग मैनेजर इंडेक्स) सात महीनों के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया। हैंगसैंग में 0.60 प्रतिशत उछलकर 22,147 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निक्केई में 0.5 प्रतिशत की मजबूती देखी गई है। ताइवान इंडेक्स भी 0.30 प्रतिशत ऊपर 7603 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन