फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   stock market losses early gain sensex down

शेयर बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाया

Fri, 09 Nov 2012 02:48 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
मुंबई/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 09 Nov 2012 02:48 PM IST
विज्ञापन
stock market losses early gain sensex down
अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों के कारण शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर 1.50 बजे बीएसई सेंसेक्स 180.84 अंक नीचे 18,665.42 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 56.85 अंक लुढ़ककर 5681.90 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन


सुबह 9.30 बजे बाजार
सुबह 9.30 बजे बीएसई सेंसेक्स 32.24 अंक उछलकर 18,878.50 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 7.70 अंक ऊपर 5746.45 अंकों पर कारोबार कर रहा था।

बीएसई सेंसेक्स में अशोक लीलेंड्स, एलएंडटी फायनेंस होल्डिंग्स, यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर बढ़त पर कारोबार रहे हैं। वहीं अपोलो हॉस्पीटल, टाटा मोटर्स, गोदरेज इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती
मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती देखी गई है। शुरुआती कारोबार में रुपया 6 पैसे की बढ़त के साथ 54.30 के स्तर पर खुला। बृहस्पतिवार को रुपया 54.36 के स्तर पर बंद हुआ था। आर्थिक विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक संकट के चलते रुपये पर दबाव बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed