{"_id":"8c7b6c3e-3dea-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"stock-market-loss-early-gain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार ने बढ़त गंवाया, सेंसेक्स लुढ़का","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बाजार ने बढ़त गंवाया, सेंसेक्स लुढ़का
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 04 Dec 2012 01:43 PM IST
विज्ञापन
भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त के बाद मामूली गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर 1.33 बजे बीएसई सेंसेक्स 13.54 अंक नीचे 19,297.99 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 1.45 अंक लुढ़ककर 5869.50 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
सुबह 9.26 बजे बाजार
इससे पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिल रहे मजबूत संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजारों में मामूली तेजी दर्ज की गई। सुबह 9.26 बजे बीएसई सेंसेक्स 8.82 अंक उछलकर 19,314.14 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 0.15 अंक ऊपर 5871.10 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
बीएसई सेंसेक्स के शुरुआती कारोबार में जेपी पावर, जेट एयर इंडिया, अदानी पावर, अदानी इंटरप्राइजेज, मुत्थूट फाइनेंस के शेयरों में मजबूती दर्ज की गई। वहीं जीएमआर इंडिया, क्रिसिल, श्री सीमेंट, कोर प्रोजेक्ट्स के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन