{"_id":"e4bd2100-4fdb-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"stock-market-is-up-in-opening","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार पर पड़ी मुनाफावूसली की मार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
शेयर बाजार पर पड़ी मुनाफावूसली की मार
मंबई/एजेंसी
Updated Thu, 27 Dec 2012 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख और स्थानीय स्तर पर मुनाफावसूली के दबाव से घरेलू शेयर बाजार दो दिनों की तेजी खोते हुए गिरावट में रहे। बीएसई का सेंसेक्स 93.66 अंक गिरकर 19,323.80 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 35.50 अंक उतर कर 5,870.10 अंक पर रहा। बड़ी कंपनियों की तुलना में छोटी कंपनियों में बिकवाली का दबाव ज्यादा देखा गया। इसके चलते बीएसई का मिडकैप 32 अंक गिरकर 7,037.09 अंक पर और स्मॉलकैप 54.13 अंक घटकर 7,321.67 अंक पर रहा।
विज्ञापन
बीएसई में कुल 3,256 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें से 1,228 बढ़त में और 1,664 गिरावट में रहे जबकि 134 में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में बढ़त में रहने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स 1.34 फीसदी, ओएनजीसी 0.86, स्टेट बैंक 0.74, डा रेड्डी 0.59, एयरटेल 0.38 , विप्रो 0.34 और एनटीपीसी 0.32 फीसदी के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन
गिरावट में रहने वालों में भेल 1.74 फीसदी, जिंदल स्टील 1.68, स्टरलाइट 1.59, गेल इंडिया 1.57, महिंद्रा 1.47, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.20, सिप्ला 1.15, इनफोसिस 1.06, हिन्दुस्तान यूनिलीवर 0.97, सनफार्मा 0.92, आईसीआईसीआई बैंक 0.91, टीसीएस 0.78, हिंडाल्को 0.62 और आईटीसी 0.47 फीसदी के साथ शामिल रहे। बीएसई के अधिकांश समूह गिरावट में रहे, जिनमें आईटी 0.77 प्रतिशत, तेल एवं गैस 0.69, धातु 0.65, टेक 0.65, सीडी 0.63, सीजी 0.51, एफएमसीजी 0.49, एचसी 0.40, रीयल्टी 0.32, पावर 0.25 और बैंकिंग 0.08 प्रतिशत के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन
बढ़त में रहने वालों में पीएसयू 0.09 फीसदी और ऑटो 0.09 फीसदी के मुनाफे में रहे। एशियाई बाजारों में तेजी के बीच बीएसई के सेंसेक्स में कारोबार 62 अंक बढ़कर 19,479.84 अंक पर शुरू हुआ। शुरुआत में ही लिवाली के बल पर यह 19,504.40 अंक के उच्चतम स्तर तक गया लेकिन मुनाफावसूली का दबाव में यह 19,302.21 अंक के न्यूनतम स्तर तक फिसला। अंत में पिछले दिवस के 19,417.46 अंक की तुलना में 93.66 अंक गिरकर 19,323.80 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 25 अंक बढ़कर 5,930.20 अंक पर खुला और 5,930.80 अंक के ऊपरी व 5,864.70 अंक के निचले दायरे में रह कर आखिर 35.50 अंक उतर कर 5,870.20 अंक पर बंद हुआ।