फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   stock market is increasing

इनफोसिस की खुशी पर आईआईपी ने फेरा पानी

Fri, 11 Jan 2013 09:58 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Fri, 11 Jan 2013 09:58 PM IST
विज्ञापन
stock market is increasing

इनफोसिस के बेहतर तिमाही नतीजों से मिली खुशी पर आईआईपी और निर्यात के आंकड़ों में आई गिरावट ने पानी फेर दिया, जिसके चलते घरेलू शेयर बाजार गिरावट का शिकार हुए। इनफोसिस के नतीजों से 175 अंक का उछाल हासिल करने के बाद बीएसई का सेंसेक्स आर्थिक मोर्चे पर निराशाजनक खबरों के चलते आखिरकार सारी बढ़त गंवाकर 19.663.64 अंक पर सपाट बंद रहा।

विज्ञापन


सेंसेक्स में महज 0.09 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जोकि इसके इतिहास में अबतक की सबसे छोटी बढ़त रही। एनएसई का निफ्टी 17.35 अंक फिसल कर 5,951.30 अंक पर बंद हुआ। बड़ी कंपनियों की तुलना में छोटी और मझोली कंपनियों में भारी बिकवाली देखी गई।बीएसई का मिडकैप 108.53 अंक फिसल कर 7,156.88 अंक पर और स्मॉलकैप 119.75 अंक गिरकर 7,454.76 अंक पर रहा।

विज्ञापन


बीएसई में कुल 3,078 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें से 982 बढ़त में और 1,964 गिरावट में रहे जबकि 132 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इनफोसिस के तिमाही नतीजों के इंतजार में बीएसई के सेंसेक्स में कारोबार 150 अंकों की उछाल के साथ 19,813.64 अंक पर खुला। उम्मीद से बेहतर नतीजे आने के बाद यह लिवाली के बल पर 19,839.80 अंक के उच्चतम स्तर तक गया, लेकिन दिसंबर में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में गिरावट आने और नवंबर 2012 में निर्यात 1.9 प्रतिशत घटने की खबरें आने के बाद शुरू हुई बिकवाली के दबाव में यह 19,619.83 अंक के निचले स्तर तक फिसल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर में पिछले सत्र के 19,663.55 अंक की तुलना में महज 0.09 प्रतिशत बढ़कर लगभग सपाट 19,663.64 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में जिंदल स्टील 3.53 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रही। इसके अलावा हिन्द यूनिलीवर 3.51 फीसदी, ओएनजीसी 3.28, महिंद्रा 2.83, आईटीसी 2.63, हिंडाल्को 2.23, भेल 2.01, एचडीएफसी 1.90, एसबीआई 1.91 व सन फार्मा 1.81 फीसदी गिरावट में रहे। दूसरी ओर बढ़त वाले शेयरों में इनफोसिस 16.90 फीसदी के साथ टॉप गेनर रहा। इसके अलावा विप्रो 6.10, टीसीएस 3.80 व स्टरलाइट 1.17 फीसदी बढ़त में रहे।

इनफोसिस 16.90 अंक उछल कर टॉप गेनर
उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों के चलते आईटी कंपनी इनफोसिस के शेयर ने 16.90 फीसदी के जबर्दस्त उछाल के साथ सेंसेक्स में टॉप गेनर का दर्जा हासिल किया। पिछले सत्र में 2,320.35 के भाव पर बंद हुआ कंपनी का शेयर अच्छी बढ़त के साथ 2,507.90 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 2,507.90 रुपये के निचले व 2,720 रुपये के ऊपरी दायरे में रहने के बाद आखिर में 392.25 रुपये या 16.90 फीसदी बढ़त के साथ 2,712.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ।


रुपया 19 पैसे हुआ कमजोर
आईआईपी के कमजोर आंकड़े और व्यापार घाटा बढ़ने के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे टूटकर 54.76 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में रुपये में तेजी दर्ज की गई थी। पिछले दिवस यह 54.57 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था। मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में 54.40 पर मजबूत शुरुआत हुई और यही सत्र का शीर्ष स्तर रहा। आईआईपी और निर्यात के आंकड़े आने के बाद रुपये में गिरावट आई और यह 54.84 के निचले स्तर तक पहुंच गया। आखिर में कुछ संभलते हुए पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 19 पैसे गिरकर 54.76 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed