फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   stock market gets minimum strength

शेयर बाजार में हल्की मजबूती

Mon, 26 Nov 2012 04:39 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
मुंबई/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 26 Nov 2012 04:39 PM IST
विज्ञापन
stock market gets minimum strength

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी के बाद भी भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार को हल्की मजबूती आई। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 30.44 अंक उछलकर 18537.01 अंकों पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 9.30 अंक चढ़कर 5635.90 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


आज के कारोबार में छोटे और मझौले शेयरों ने दिग्गजों को पछाड़ा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 1 फीसदी चढ़े। तकनीकी, आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और मेटल शेयर 1.25-1 फीसदी चढ़े। एफएमसीजी, हेल्थकेयर, कैपिटल गुड्स, पावर शेयर 0.75-0.25 फीसदी मजबूत हुए।
विज्ञापन


सुबह 9.15 बजे बाजार
सुबह 9.15 बजे बीएसई सेंसेक्स 40.85 अंक उछलकर 18,547.42 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 22.05 अंक ऊपर 5648.65 अंकों पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार में जेट एयर इंडिया, इंडसलैंड बैंक के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। वहीं हिंदुस्तान कॉप, भूषण स्टील, मूथ्थूट फाइनेंस और हैवेल्स इंडिया के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में रुपया मजबूत
मुद्रा विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की मजबूती के साथ 55.44 के स्तर पर खुला। शुक्रवार को रुपया 55.53 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed