{"_id":"d5b5477e-5ade-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"stock-market-gains-rupee-15-paise-strong","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में सपाट रहा कारोबार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
शेयर बाजार में सपाट रहा कारोबार
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 10 Jan 2013 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटी कंपनी इनफोसिस के वित्तीय नतीजे और औद्योगिक विकास दर के आंकड़े जाने से एक दिन पूर्व निवेशकों के सतर्कता भरे रवैये के चलते घरेलू शेयर बाजार में कारोबार सपाट रहा। एशियाई बाजारों में कमजोरी के चलते बाजार शुरुआती बढ़त को बनाए रख पाने में नाकाम रहा।
विज्ञापन
बीएसई का सेंसेक्स 3.04 अंक फिसल कर 19,663.55 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 2.85 अंक गिरकर 5,968.65 अंक पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप 53.82 अंक उतरकर 7,265.41 अंक पर और स्मॉलकैप 41.47 अंक लुढ़क कर 7,574.51 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 3,104 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1,183 बढ़त में और 1,797 गिरावट में रहे, जबकि 124 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
सेंसेक्स में बढ़त में रहने वाले शेयरों में ओएनजीसी 3.41 फीसदी, टाटा मोटर्स 2.07, एचडीएफसी बैंक 1.24, स्टेट बैंक 0.70, कोल इंडिया 0.49 और आईटीसी 0.39 शामिल है। गिरावट में रहने वाले प्रमुख शेयरों में भेल 2.19, हिंडाल्को 1.52, टीसीएस 1.35, स्टरलाइट 1.28, सन फार्मा 0.99, एयरटेल 0.99, एनटीपीसी 0.93, गेल इंडिया 0.88, बजाज ऑटो 0.83, हिन्दुस्तान यूनिलीवर 0.71, टाटा स्टील 0.60 और रिलायंस 0.23 फीसदी के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन
सरकार की ओर से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सरकार के निवेश के निर्णय के बाद बैंकिंग शेयरों में लिवाली से बीएसई का बैंकिंग समूह 0.62 फीसदी चढ़ गया। इसके अलावा तेल एवं गैस 0.47 प्रतिशत, पीएसयू 0.32, ऑटो 0.31 और रीयल्टी 0.04 फीसदी बढ़त में रहे। गिरावट में रहने वाले समूहों में पावर 0.93 फीसदी, हेल्थकेयर 0.70, धातु 0.63, सीजी 0.62, टेक 0.37, आईटी 0.34, सीडी 0.28 और एफएमसीजी 0.03 फीसदी के साथ शामिल रहे।