फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   stock market down in opening

दिग्गज शेयरों में बिकवाली से फिसला बाजार

Thu, 20 Dec 2012 09:16 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Thu, 20 Dec 2012 09:16 PM IST
विज्ञापन
stock market down in opening
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार से गुजरते हुए घरेलू शेयर बाजार में नरमी का रुख रहा। आईटीसी, एलएंडटी, रिलायंस, टाटा मोटर्स व एचडीएफसी बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में बिकवाली का दबाव के चलते गिरावट देखने को मिली। हालांकि बाजार ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावी तनीजों पर किसी बड़ी गिरावट या उछाल से खुद को दूर रखते हुए अपना एक गैरराजनीतिक चेहरा पेश किया। बीएसई का सेंसेक्स 22.08 अंकों की गिरावट के साथ 19,453.90 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी 13.20 अंक नीचे 5,916.40 के स्तर पर सिमटा।
विज्ञापन


कारोबार की शुरुआत के कुछ ही मिनटों के भीतर सेंसेक्स उछल कर दिनभर के उच्चतम स्तर 19,520.51 अंक पर पहुंच गया पर बीच सत्र में ब्लूचिप शेयरों में शुरू हुई मुनाफावसूली के चलते यह दबाव में आ गया। निवेशकों ने पिछले दो सत्रों में हासिल की गई करीब 232 अंकों की बढ़त पर लाभ कमाने के लिए भारी तादाद में बिकवाली की इसके चलते आखिरकार यह 22.08 अंक फिसल कर 19,453.92 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन


सेंसेक्स में शामिल 15 शेयरों को गिरावट का सामना करना पड़ा इनमें सनफार्मा 1.99 फीसदी, महिंद्रा 1.68, बजाज ऑटो 1.37, विप्रो 1.32, एपलएंडटी 1.02 और आईटीसी 0.83 फीसदी के साथ शामिल रहे। दूसरी ओर मुनाफा कमाने वाले प्रमुख शेयरों में हिंडाल्को 2.59 फीसदी, जिंदल स्टील 2.27, टाटा स्टील 1.90, हिन्द. यूनी. 1.55, टीसीएस 1.27, सिप्ला 1.13 व स्टरलाइट 0.88 फीसदी के साथ शामिल रहे। बीएसई में शामिल विभिन्न वर्गों के सूचकांकों में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो, सीजी, पावर और रीयल्टी गिरावट में रहे, जबकि मेटल वर्ग मुनाफे में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed