{"_id":"d4ebfcc0-3865-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"stock-market-continues-strong-sensex-254-points-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में मजबूती जारी, सेंसेक्स 254 अंक उछला","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बाजार में मजबूती जारी, सेंसेक्स 254 अंक उछला
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 27 Nov 2012 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिल रहे मजबूत संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजारों में मजबूती जारी है। दोपहर एक बजे बीएसई सेंसेक्स 254.03 अंक ऊपर 18,791.03 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 74.05 अंक उछलकर 5709.95 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
सुबह 9.15 बजे बाजार
सुबह 9.15 बजे बीएसई सेंसेक्स 94.37 अंक ऊपर 18,631.38 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 27.35 अंक उछलकर 5663.25 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
एशियाई बाजारों में मजबूती
ग्रीस को राहत पैकेज मिलने पर एशियाई बाजारों में मजबूती दिख रही है। निक्केई 36 अंक उछलकर 9425 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग 67.60 अंक ऊपर 21,925.40 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
अमेरिकी बाजार में मिलाजुला रुख
इधर सोमवार को अमेरिकी बाजार में मिलाजुला रुख रहा। डाओजोंस और एसएंडपी इंडेक्स में गिरावट और नैस्डैक में तेजी रही। बाजार में एप्पल, फेसबुक के शेयरों में मजबूती देखी गई। डाओ जोंस 42.30 अंक उछलकर 12,967.40 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी इंडेक्स तीन अंक नीचे 1406.30 अंकों पर बंद हुआ।
विज्ञापन