{"_id":"e8cc4096-7795-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"stock-market-continued-to-decline","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में जारी रही गिरावट","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
शेयर बाजार में जारी रही गिरावट
मुंबई/एजेंसी
Updated Fri, 15 Feb 2013 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई ब्लूचिप कंपनियों की आमदनी घटने के तिमाही नतीजों और यूरोप में मंदी गहराने के चलते ग्लोबल बाजारों में कमजोरी के संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट पर बंद हुए।
विज्ञापन
पेट्रो, आईटी, हेल्थकेयर और टेक्नॉलजी सेक्टर में मुनाफवसूली से बीएसई का सेंसेक्स 29.03 अंक गिरकर 19,468.15 अंक और एनएसई का निफ्टी 9.55 अंक उतर कर 5,887.40 अंक पर बंद हुआ। बड़ी कंपनियों की तुलना में छोटी व मझोली कंपनियों में बिकवाली अधिक दबाव देखा गया। बीएसई का मिडकैप 18.45 अंक उतरकर 6,626.86 अंक पर और स्मॉलकैप 42.15 अंक गिरकर 6,540.92 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
बीएसई में कुल 2,964 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 896 बढ़त में और 1,234 गिरावट में रहे, जबकि 834 में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से बढ़त में रहने वालों में टाटा मोटर्स 2.48 फीसदी, टाटा पावर 1.79, एयरटेल 1.23, स्टरलाइट 1.22, गेल 0.99, सनफार्मा 0.94, एसबीआई 0.85, विप्रो 0.73, भेल 0.44 और एनटीपीसी 0.44 फीसदी के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन
गिरावट में रहने वाले शेयरों में डा रेड्डी 3.55 फीसदी, बजाज ऑटो 1.41, रिलायंस1.20, इनफोसिस 0.99, जिंदल स्टील 0.96, मारुति 0.81, महिंद्रा 0.80, हिंडाल्को 0.68 फीसदी गिरावट के साथ शामिल रहे। बीएसई के ज्यादातर समूह गिरावट का शिकार हुए। इनमें पेट्रो 0.83 फीसदी, आईटी 0.58, एचसी 0.30, टेक 0.27, सीडी 0.14, सीजी 0.13, धातु 0.13, पीएसयू 0.06 और रीयल्टी 0.04 फीसदी के साथ शामिल रहे। बढ़त वाले समूहों में ऑटो 0.43 प्रतिशत, बैंकिंग 0.21, एफएमसीजी 0.11 फीसदी के साथ शामिल रहे।