फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   stock market closed with gain

जोरदार लिवाली के दम पर शेयर बाजार में लौटी तेजी

Wed, 17 Jul 2013 07:00 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Wed, 17 Jul 2013 07:00 PM IST
विज्ञापन
stock market closed with gain

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच एफएमसीजी और पेट्रो वर्ग के शेयरों में जोरदार लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजार बीते सत्र की भारी गिरावट के बाद बुधवार को मजबूती पर बंद हुए।

विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 97.50 अंक चढ़कर 19,948.73 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 18.05 अंक ऊपर 5,973.30 अंक के स्तर पर रहा।
विज्ञापन


एमसीएक्स-एसएक्स का एसएक्स-40 सूचकांक 64.26 अंक की बढ़त के साथ 11,918.96 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई का मिडकैप 29.95 अंक ऊपर 5,984.46 अंक पर और स्मॉलकैप 12.37 अंक ऊपर 5,725.02 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान रीयल्टी, बैंकिंग और कैपिटल गुड्स वर्ग के शेयरों पर बिकवाली का दबाव बना रहा। बीएसई में कुल 2,466 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें 1,032 शेयर लाभ में और 1,288 नुकसान में रहे, जबकि 146 शेयर अपने पूर्व स्तर पर बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स में हिन्दुस्तान यूनि 9.86 फीसदी लाभ के साथ सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी रही। इसके साथ ही एनटीपीसी 3.18 फीसदी, विप्रो 2.96, आईटीसी 2.28, टाटा पावर 1.96, आरआईएल 1.58, टीसीएस 1.52, रेड्डीज लैब 1.37,  सिप्ला 1.14, इनफोसिस 0.73, ओएनजीसी 0.39, मारुति 0.34, बजाज ऑटो 0.31, भेल 0.22 और एचडीएफसी 0.07 ने फीसदी मुनाफा कमाया।


नुकसान उठाने वालों में टाटा स्टील 3.26 फीसदी घाटे में रही। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक 2.36 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 2.29 और महिंद्रा 2.23 फीसदी घाटे में रहे। जिंदल स्टील, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, स्टरलाइट, हिंडाल्को, एसबीआई, कोल इंडिया, गेल इंडिया, सन फार्मा, एलएंडटी और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर 0.32 से लेकर 2.03 फीसदी के नुकसान में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed