{"_id":"7a8edb4a-533a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"stock-market-closed-with-decline","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल के अंतिम दिन बाजार गिरावट के साथ बंद","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
साल के अंतिम दिन बाजार गिरावट के साथ बंद
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 31 Dec 2012 04:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल के अंतिम और सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 18.13 अंकों की गिरावट के साथ 19,426.71 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 7.15 अंक गिरकर 5,901.20 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सुबह 11.00 बजे बाजार
सुबह 11.00 बजे सेंसेक्स 6.40 अंकों की तेजी के साथ 19,451.24 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 0.80 अंकों की बढ़त के साथ 5,909.15 पर कारोबार कर रहा था। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल, ऑटो, पीएसयू, बैंक, पावर के शेयरों में मजबूती देखने को मिल रही है। जबकि ऑयल एंड गैस शेयरों में हल्की बढ़त है। एफएमसीजी और आईटी शेयरों गिरावट देखी गई है। पीएनबी, डीएलएफ, बैंक ऑफ बड़ौदा, विप्रो, रिलायंस इंफ्रा के शेयर बढ़त पर हैं वहीं आईटीसी, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, केर्न इंडिया, एचसीएल टेक, सिप्ला, सन फार्मा, एचडीएफसी, आईडीएफसी, एलएंडटी और कोल इंडिया के शेयर गिरे हैं।
विज्ञापन