फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   stock markets ended with gains rupee stronger

बाजार बढ़त के साथ बंद, रुपया भी मजबूत

Wed, 03 Oct 2012 04:24 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
मुंबई/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 03 Oct 2012 04:24 PM IST
विज्ञापन
stock markets ended with gains rupee stronger
भारतीय शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 45.78 अंक चढ़कर 18,869.69 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 12.45 अंकों की बढ़त के साथ 5,731.25 पर बंद हुआ। दिग्गजों के मुकाबले छोटे और मझौले शेयरों का बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी रहा।
विज्ञापन


इससे पहले शेयर बाजार में दिन भर बढ़त का रुख बना रहा। दोपहर 1:30 बजे बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 12.30 अंकों की बढ़त लेकर 18,836.21 पर कारोबार कर रहा था, वहीं इसी समय एनएसई का निफ्टी 2 अंकों की मामूली बढ़त लेकर 5,720.80 कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन


शेयर बाजार में शुरुआती तौर पर भी बढ़त का रुख देखने को मिला। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10:15 बजे 48.40 अंकों की बढ़त लेकर 18,872.31 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी समय एनएसई का निफ्टी 15.90 अंक चढ़कर 5,734.70 पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की। वहीं, अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया भी शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा की तुलना में 12 पैसे सुधरकर 52.28 रपये प्रति डालर दर्ज किया गया। रुपये का डॉलर की तुलना में यह पांच महीने का सबसे उंचा स्तर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed