{"_id":"0d261da1e01a933a7b87d9eb4d06fab0","slug":"stock-market-at-new-peak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार नए शिखर पर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
शेयर बाजार नए शिखर पर
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 22 Jan 2015 09:43 AM IST
विज्ञापन
लगातार पांचवें दिन बढ़त का सिलसिला बरकरार रखते हुए घरेलू शेयर बाजार नई ऊंचाई पर पहुंच गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 104.19 अंक की बढ़त के साथ 28,888.86 अंक के नए शिखर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 33.90 अंक की बढ़त के साथ 8,729.50 अंक के नए टॉप पर रहा।
सेंसेक्स में शामिल 30 में 18 शेयरों ने मुनाफा कमाया, जबकि 12 शेयर गिरावट पर बंद हुए। सेंसेक्स में मुनाफा कमाने वाले प्रमुख शेयरों में हिन्द यूनिलीवर, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, एसबीआई, कोल इंडिया और इनफोसिस शामिल रहे।
विज्ञापन
बीएसई में निवेशकों ने कैपिटल गुड्स, सरकारी कंपनियों, तेल-गैस और इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों को खरीद में तरजीह दी। जानकारों के मुताबिक आगामी बजट को लेकर बाजार को काफी उम्मीदें है। इसके चलते निवेशकों की धारणा सकारात्मक बनी हुई है।
विज्ञापन