स्टीलकास्ट का मुनाफा बढ़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टील कास्टिंग कारोबार से जुड़ी कंपनी स्टीलकास्ट लिमिटेड का शुद्ध लाभमौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 18.79 फीसदी बढ़कर 5.86 करोड़ रुपये हो गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 4.95 करोड़ रुपये रहा था। 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में कुल बिक्री 25.83 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 81.35 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2011-12 की इसी तिमाही में कुल बिक्री 64.65 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी। आलोच्य अवधि में कंपनी का निर्यात 58.39 फीसदी बढ़ा है। कंपनी अमेरिका और जर्मनी को निर्यात करती है।
एक्साइड का मुनाफा गिरा
एक्साइड इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ बीती तिमाही में 0.20 प्रतिशत गिरकर 104.09 करोड़ रुपये पर आ गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 104.30 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2012-13 की 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में कुल आय 17 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,475 करोड़ रुपये हो गई। दिसंबर 2012 की तिमाही में कच्चे माल की कीमत 24 प्रतिशत बढ़कर 1,088 करोड़ रुपये दर्ज की गई है।
फैडरल बैंक का लाभ 4.5 फीसदी बढ़ा
निजी क्षेत्र के फैडरल बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में पहले की इसी अवधि के 202 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.48 प्रतिशत बढ़कर 211 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक के तिमाही नतीजों के मुताबिक उसकी कुल आय 7.54 प्रतिशत बढ़कर 1,604 करोड रुपये से 1,725 करोड़ रुपये हो गई, जबकि ब्याज आय 1,466 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,521 करोड़ रही।