फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   steel companies raised prices to 1500

स्टील कंपनियों ने 1,500 तक दाम बढ़ाए

Wed, 05 Dec 2012 12:17 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 05 Dec 2012 12:17 AM IST
विज्ञापन
steel companies raised prices to 1500
घरेलू कीमतों का आयात लागत में हुई बढ़ोतरी के साथ सामंजस्य बनाने के लिए स्टील कंपनियों ने फ्लैट उत्पादों की कीमतों में 1,500 रुपये प्रति टन की बढ़ोतरी की है। गत 1 दिसंबर से हुई इस मूल्यवृद्धि के बाद अब स्टील की कीमतें 35,000-36,000 रुपये प्रति टन हो गईं।
विज्ञापन


फ्लैट स्टील उत्पादों के लिए बेंचमार्क हॉट रोल्ड कॉयल (एचआरसी) की कीमतों में बढ़ोतरी का असर ऑटोमोबाइल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेगमेंट के उत्पादों पर पड़ सकता है। इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका में दिसंबर में एचआरसी की कीमतें इससे पिछले माह के मुकाबले 12 फीसदी से अधिक बढ़ गईं। इसके चलते देश में आयातित स्टील की लागत भी बढ़ गई है। इसके चलते दो घरेलू स्टील कंपनियों ने कीमतों में 1,500 रुपये प्रति टन तक की बढ़ोतरी की है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed