फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sstl to bid for spectrum, shut down operations in 10 circle

एमटीएस की सेवाएं होंगी बंद

Thu, 21 Feb 2013 08:50 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 21 Feb 2013 08:50 PM IST
विज्ञापन
sstl to bid for spectrum, shut down operations in 10 circle

एमटीएस ब्रांड के तहत दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध करा रही सिस्टेमा श्याम टेलीसर्विसेज लिमिटेड देश के 10 सर्किल में अपनी सेवाएं बंद करने जा रही है। कंपनी अगले 30 दिन में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, बिहार, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, असम सहित पूर्वोत्तर भारत में अपनी सेवाएं बंद करेगी। कंपनी के इस कदम से उसके करीब 300 कर्मचारियों के रोजगार पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

विज्ञापन


कंपनी ने यह कदम 15 फरवरी को उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए उस फैसले के बाद उठाया है, जिसमें न्यायालय ने कहा था कि 2जी सेवाएं देने वाली ऐसी कंपनियां जिन्होंने कि नवंबर 2012 में हुई नीलामी में भाग नहीं लिया था, या जो लाइसेंस नहीं प्राप्त कर सकी है, वह अपनी सेवाएं बंद करें। इसके बाद सबसे पहले यूनीनॉर ने 16 फरवरी की आधी रात से अपनी सेवाएं मुंबई में बंद कर दी है। इसके बाद अब सिस्टेमा श्याम भी इसी के तहत अपनी सेवाएं 10 सर्किल में बद करने जा रही है।
विज्ञापन


कंपनी ने इसके अलावा 11 मार्च से शुरू होने वाली 2जी स्पेक्ट्रम की दूसरे दौर की नीलामी में भी भाग लेने की भी बात कही है। कंपनी के अनुसार इसके पहले उच्चतम न्यायालय ने 2 फरवरी के उसके 21 लाइसेंस रद्द कर दिए थे। कंपनी के प्रेसिडेंट और सीईओ सेवोलोद रोजानोव के अनुसार  कंपनी मार्च 2013 में होने वाली 2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में भाग लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले कंपनी ने 2 फरवरी 2012 को उच्चतम न्यायालय द्वारा लाइसेंस रद्द किए जाने के बाद न्यायालय में अपील की थी। इसमें उसने कहा था कि वह मार्च में होने वाली नीलामी में भाग लेने की तैयारी कर रही है। ऐसे में उसके मौजूदा लाइसेंस को जारी रखा जाए। इसके बाद 15 फरवरी को अपने एक फैसले के तहत उच्चतम न्यायालय ने नवंबर 2012 में हुई नीलामी में  लाइसेंस न पाने वाली कंपनियों को सेवाएं बंद करने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed