{"_id":"6a4b99d75b747d7e4a2cca1c2d85d5e9","slug":"spicejet-shares-zoom-9-on-proposed-revival-plan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रस्तावित निवेश योजना पर 9 फीसदी उछले स्पाइस जेट के शेयर ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
प्रस्तावित निवेश योजना पर 9 फीसदी उछले स्पाइस जेट के शेयर
एजेंसी
Updated Sat, 27 Dec 2014 09:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पाइस जेट के शेयरों की कीमतें शुक्रवार को 9 फीसदी तक बढ़ गईं हैं। सस्ती विमानन सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी द्वारा सरकार के पास रिवाइवल प्लान जमा कराने की खबरों के बाद शेयरों में उछाल आया है।
विज्ञापन
स्पाइस जेट के शेयर 9.07 फीसदी बढ़ कर बीएसई पर 19.25 रुपये पर बंद हुए। दिन के कारोबार में कंपनी के शेयर 11 फीसदी बढ़ कर 19.60 रुपये पर पहुंच गए थे। पूरे कारोबारी सत्र में बीएसई पर स्पाइस जेट के 311.76 लाख शेयरों की खरीद-बिक्री हुई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अधिकारिक सूत्रों ने कहा था कि स्पाइस जेट संस्थापक प्रमोटर अजय सिंह और अमेरिका स्थित जेपी मोर्गन से 20 करोड़ डॉलर निवेश करने के प्रस्ताव के आधार पर सरकार के पास रिवाइवल प्लान जमा कराएगी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक एयरलाइन पहले ही निवेशकों से 17 करोड़ रुपये हासिल कर चुकी है और कंपनी ने तेल कंपनियों के बकाए का भुगतान कर दिया है।