{"_id":"c8aea2536fc461010380b43c20778e4f","slug":"spicejet-places-order-for-42-jets-with-boeing","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पाइसजेट बोइंग से खरीदेगी 42 विमान ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
स्पाइसजेट बोइंग से खरीदेगी 42 विमान
हैदराबाद/एजेंसी
Updated Thu, 13 Mar 2014 02:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किफायती उड़ान सेवाएं संचालित करने वाली एयरलाइंस स्पाइसजेट ने अमेरिकी एयरक्राफ्ट निर्माता बोइंग को 42 विमानों (737 मैक्स जेट) का ऑर्डर दिया है। इनकी कीमत 4.4 अरब डॉलर (करीब 26 हजार करोड़ रुपये) है।
विज्ञापन
भारतीय विमानन कांफ्रेंस के चौथे संस्करण के यहां उद्घाटन के दिन बुधवार को दोनों कंपनियों ने इस संबंध में सहमति ज्ञापन पर दस्तखत किए। नागर विमानन मंत्री अजित सिंह ने इस 5 दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
स्पाइसजेट की मूल कंपनी सन ग्रुप के सीएफओ एसएल नारायणन ने कहा कि बोइंग की अगली पीढ़ी के 737 विमान हमें काफी पसंद आए हैं क्योंकि यह टिकाऊपन, विश्वसनीयता और लागत के लिहाज से बेहतर हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बोइंग 737 मैक्स को हमारे बेड़े में शामिल करने से बेड़े का आधुनिकीकरण होगा और ग्राहकों को अधिक बेहतर सुविधाएं दी जा सकेंगी। इस विमान में नवीनतम प्रौद्योगिकी वाले सीएफएम इंटरनेशनल लीप-1 बी इंजन लगे हैं।
आर्थिक विशेषज्ञों के अनुसार आर्थिक तंगी से जूझ रही स्पाइसजेट की ओर से इतना बड़ा सौदा संभवत: इसलिए किया जा रहा है क्योंकि वह अपने लिए किसी बडे़ विदेशी निवेशक की तलाश कर रही है।
स्पाइसजेट उद्योगपति कलानिधि मारन के स्वामित्व वाले सन ग्रुप के नियंत्रण वाली कंपनी है। सकार की ओर से विमानन क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के नियमों में दी गई ढील के बाद से स्पाइसजेट किसी बड़े विदेशी निवेशक की तलाश में है।