1899 रुपए में हवाई सफर का शानदार ऑफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलेंटाइन डे के मौके को यादगार बनाने के लिए स्पाइस जेट ने 1899 रुपए में हवाई सफर का शानदार ऑफर दिया है। कंपनी ने एक ओर की यात्रा की कीमत मात्र 1899 रुपए रखी है।
कंपनी ने इस सेल का नाम 'FebHurry' रखा है जिसका मतलब है बुकिंग के बाद तुरंत यात्रा। हालांकि इसकी बुकिंग के लिए सात और आठ फरवरी यानी मात्र दो दिन का ही समय दिया गया है।
इस ऑफर के तहत टिकट बुक कराने वालों को सात फरवरी से 28 फरवरी के बीच यात्रा करने की सुविधा दी जाएगी।
इस ऑफर के मुताबिक रविवार बुकिंग के लिए आखिरी दिन है। इस मौके पर कंपनी के मुख्य व्यवसाय अधिकारी कनेश्वरन अविली ने कहा तुरंत यात्रा करने वालों के लिए सुविधा और सस्ती टिकट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह ऑफर दिया गया है।
मेट्रो शहरों के लिए विशेष सुविधा
वहीं एअरलाइन ने मेट्रो शहरों के बीच अच्छे यातायात संपर्क के लिए हाल ही में एक ऑफर दिया था, जिसमें एक ही दिन में वापस आने वालों के लिए विशेष ऑफर का ऐलान किया था।
कंपनी ने सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि मेट्रो सिटीज के लिए उनकी ओर से दी जाने वाली यह सुविधा मार्च 2015 तक जारी रहेगी।
गौरतलब है कि पिछले महीने कंपनी ने मात्र 1499 रुपये में सफर का ऑफर दिया था जिसमें करीब 500000 लोगों ने लाभ उठाया था।