जल्दी करें स्पाइसजेट लाया 799 में हवाई सैर का मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचत एयरलाइंस स्पाइसजेट ने एयरलाइंस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक और मौका पेश किया है। कंपनी इस बार 799 रुपए में उड़ान भरने का मौका फ्रीडम टू फ्लाई सेल के जरिए दे रही है।
इस ऑफर को लेने के लिए टिकट 20 और 21 अगस्त को बुक कराए जा सकते हैं। इन टिकटों पर यात्रा आगामी 25 अगस्त 2015 से 26 र्च 2016 के बीच की जा सकती है। ऑफर के तहत एक ओर का किराया 799 रुपये से 2,699 रुपये (कर छोड़कर) होगा।
इस योजना के तहत कर छोड़कर न्यूनतम 799 रुपये का किराया दिल्ली-चंडीगढ़, मुंबई-गोवा, बेंगलुरू-कोच्चि, मदुरै-चेन्नई, जम्मू-श्रीनगर और कोलकाता-अगरतला मार्ग पर दिया जा रहा है।
साथ ही दिल्ली और मुंबई तथा दिल्ली और हैदराबाद के बीच एक सीट पर एक ओर का किराया 1,899 रुपये रखा गया है। यह ऑफर सीधी उड़ानों के लिए लागू है। जो यात्री टिकट की बुकिंग स्पाइसजेट के मोबाइल ऐप से करेंगे। उन्हें 10 फीसदी छूट अतिरिक्त दी जाएगी।
कंपनी ने हालांकि कहा कि इस पेशकश के तहत की गई बुकिंग रिफंडेबल नहीं है। सिर्फ कर और शुल्क की ही वापसी होगी।
जेट लाया छात्रों के लिए ऑफर
जेट एयरवेज की ‘एड्यूजेटर’ कार्य्रकम के तहत विदेश जा रहे छात्र कोडशेयर उड़ानों का फायदा उठा सकेंगे।
निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने कहा कि भारत व बांग्लादेश से उसके ‘एड्यूजेटर’कार्यक्रम के तहत विदेश विशेषकर अमेरिका व यूरोप जा रहे छात्र अब उसकी भागीदार एतिहाद एयरवेज की कोडशेयर उड़ानों का फायदा उठा सकेंगे।
कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। इसके अनुसार यह पेशकश 16 सितंबर तक प्रभावी होगी।
यह सुविधा भारत व बांग्लादेश से यात्रा करने वाले छात्रों के लिए होगी।