फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Spicejet offers ticket at rupee 1

स्पाइसजेट का 1 रुपए वाला टिकट खरीदने से पहले ये शर्तें भी जानें

Wed, 15 Jul 2015 03:19 PM IST
Updated Wed, 15 Jul 2015 03:19 PM IST
विज्ञापन
Spicejet offers ticket at rupee 1

बजट एयरलाइन स्पाइसजेट यात्रियों को एक तोहफा दिया है। इस तोहफे में यात्री मात्र एक रुपए में हवाई सैर कर सकेंगे। लेकिन कुछ शर्तों के साथ।

विज्ञापन


कंपनी की रेड हॉट स्पाइसी पेशकश केवल नए मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है। स्पाइसजेट ने अपने नए मोबाइल ऐप को लोकप्रिय बनाने और यात्रियों की गिरती संख्या में इजाफा करने के उद्देश्य से इस स्कीम को लांच किया है।
विज्ञापन


कंपनी ने एप्पल के आईओएस और एंड्रायड प्लेटफार्म के लिए ऐप शुरू किया है।

स्कीम के तहत कंपनी एक लाख टिकट ऑफर कर रही है। टिकटों ब्रिकी 15 से 17 जुलाई के बीच की जा सकती है।

शर्तों के साथ भर सकेंगे उड़ान

Spicejet offers ticket at rupee 1

कंपनी ने यात्रियों को इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें लगाईं हैं। सबसे पहले इस स्कीम में टिकट बुक करने के मोबाइल ऐप का ही प्रयोग किया जा सकता है।

दूसरी यह की स्कीम में एक रुपए से ही काम नहीं चलेगा सीमित अवधि वाली इस पेशकश में किराए में कर एवं शुल्क शामिल नहीं हैं।

जो यात्री इस स्कीम का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें रिटर्न टिकट भी बुक करानी होगी और वह भी फुल रेट पर।

साथ ही यात्री 15 जुलाई से अगले साल 31 मार्च तक इन टिकटों पर यात्रा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed