फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Spicejet offers ticket at 999

999 रुपए में हवाई यात्रा करने का मौका

Wed, 29 Jul 2015 03:17 PM IST
Updated Wed, 29 Jul 2015 03:17 PM IST
विज्ञापन
Spicejet offers ticket at 999
बजट एयरलाइन स्पाइसजेट ने यात्रियों को सस्ते में हवाई यात्रा करने के लिए एक और मौका दिया है। बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने के उद्देश्य से 999 रुपये में हवाई सफर की पेशकश की है।
विज्ञापन


इसे मानसून ऑफर के तहत लांच किया गया है। कंपनी ने बताया कि मानसून ऑफर के तहत मात्र 999 रुपये में टिकट बुक किया जा सकता है और यह ऑफर सीमित अवधि के लिए है।
विज्ञापन


इसके तहत 28 जुलाई से 30 जुलाई तक टिकट बुक कर चार अगस्त से 15 अक्टूबर तक यात्रा की जा सकती है। यह पहले आओ पहले पाओ ऑफर है।

ऑफर सिर्फ सीधी उड़ानों के लिए

Spicejet offers ticket at 999

स्पाइसजेट के मुताबिक इस स्कीम में घरेलू उड़ानों के लिए टिकट की कम से कम कीमत उसने 999 रुपये तक रखी है। हालांकि इसमें कर और दूसरे शुल्क शामिल नहीं है। इस योजना का लाभ सिर्फ सीधी उड़ानों के लिए ही लिया जा सकता है।

अंतरराष्ट्रीय, वाया और लिंक उड़ानों को इसमें शामिल नहीं किया गया है।

कंपनी के अनुसार 999 रुपये के टिकट पर बेंगलुरु-कोच्चि, दिल्ली-उदयपुर, कोलकाता-अगरतला, पुणे-गोवा, अमृतसर-श्रीनगर, हैदराबाद-गोवा, मुंबई-बेलगाम, कोलकाता-गुवाहाटी, चेन्नई-विशाखापत्तनम जैसे रूट को शामिल किया गया है।

साथ ही अगर कंपनी के मोबाइल ऐप से टिकट बुक कराया जायेगा तो प्री बुक्ड मील पर 50 फीसदी तक की छूट भी यात्री को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed