{"_id":"55bc6ea7a18bae2405ca0403af894f17","slug":"spicejet-offers-one-million-discount-tickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर टिकट सस्ता, स्पाइसजेट में बंपर डिस्काउंट","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एयर टिकट सस्ता, स्पाइसजेट में बंपर डिस्काउंट
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Dec 2013 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में हवाई यात्रा करना चाहते है तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। स्पाइसजेट एयरलाइंस ने बंपर डिस्काउंट की पेशकश की है।
विज्ञापन
स्पाइसजेट आगामी 19 जनवरी से 15 अप्रैल के बीच की यात्रा के टिकट 65 फीसद के बंपर डिस्काउंट पर बेच रही है। इसके लिए आपको 5 जनवरी तक स्पाइसजेट की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक कराना होगा। स्पाइसजेट का हवाई टिकट 2,157 रुपये से शुरू हो रही है।
दरअसल, जनवरी से अप्रैल के बीच छुट्टियों का सीजन खत्म हो जाता है, ऐसे में सीटों की बुकिंग बढ़ाने के लिए स्पाइसजेट ने ये प्रोमोशनल ऑफर शुरू किया है। ऐसे में आप भी काफी कम दामों में हवाई यात्रा का मजा ले सकते हैं।
विज्ञापन
स्पाइसजेट ने पिछले साल भी इसी तरह का ऑफर पेश किया था जिसे भारी रिस्पांस मिला था। उस वक्त कंपनी ने 10 लाख सीटों को सस्ते दाम पर बेचने का ऑफर निकाला था।
विज्ञापन