हवाई यात्रा करना हुआ और भी आसान, EMI पर लें एयर टिकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने गुरुवार को अपने ग्राहकों के लिए एक खास स्कीम लॉन्च की है। इस स्कीम के तहत कोई भी यात्री किराए की राशि का भुगतान मासिक किस्तों में कर पाएगा।
कंपनी के मुख्य मार्केटिंग अधिकारी देबोजो महर्षि ने एक बयान में कहा कि यह स्कीम उन लोगों के लिए अब तक की सबसे अच्छी स्कीम साबित होगी, पहले टिकट खरीद लेते हैं और फिर बाद में उसका भुगतान करते हैं।
कंपनी ने इसका नाम 'बुक नाऊ, पे लेटर' दिया है। इस स्कीम के तहत 3 महीने से लेकर 12 महीने तक की किस्तें बनाई जा सकती हैं। ग्राहक किस्त का निर्धारण खुद कर सकते हैं।
किसे मिलेगा ये फायदा
वह ग्राहक जिनके पास एक्सिस बैंक, एचएसबीसी, कोटक और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के क्रेडिट कार्ड हैं वह इस स्कीम का फायदा उठाते हुए अपनी छुट्टी प्लान कर सकते हैं।
इसके तहत लगने वाला ब्याज 12-14 प्रतिशत तक होगा। सामान्य तौर पर क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 36 प्रतिशत तक ब्याज लगता है। कंपनी ने कहा है कि इस स्कीम के तहत अगर ब्याज के नजरिए से देखा जाए तो 5000 हजार का टिकट लेने पर 1000 रुपए तक की बचत की जा सकती है।