फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   spicejet offer of 749 rupees for air travel

यहां सिर्फ 749 रुपए में लें हवाई सफर का मजा

Tue, 27 Oct 2015 01:59 PM IST
Updated Tue, 27 Oct 2015 01:59 PM IST
विज्ञापन
spicejet offer of 749 rupees for air travel

किफायती एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने दिवाली सेल नाम से अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर के तहत टिकट लेने पर सिर्फ 749 रुपए के बेस फेयर में भी हवाई यात्रा का आनंद ले सकेंगे। यह टिकट घरेलू उड़ानों के लिए है।

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सिर्फ 3,999 रुपए देने होंगे। हालांकि, इस ऑफर के तहत दिए जा रहे टिकट में टैक्स शामिल नहीं है। इस ऑफर के तहत करीब 3 लाख सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

कितने दिनों के लिए है ये ऑफर

spicejet offer of 749 rupees for air travel

कंपनी का यह ऑफर आज से यानी 27 अक्टूबर से शुरू हुआ है, जो 29 अक्टूबर तक चलेगा। इस ऑफर के तहत टिकट लेने पर आप 1 फरवरी 2016 से 29 अक्टूबर 2016 के बीच कभी भी यात्रा कर सकेंगे।

आपको बता दें कि एयरलाइन का 749 रुपए का ये किराया सबसे छोटे रूट के लिए है। यह किराया अलग-अलग रास्तों के लिए अलग-अलग है। साथ ही, ये किराया सिर्फ एक तरफ का है, वापसी के लिए अलग से टिकट करानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed