खुशखबरीः नए साल में महज 716 रुपये में करें हवाई सफर
भारतीय विमानन कंपनी स्पाइस जेट नये साल के मौके पर सस्ती विमान सेवा देने का ऐलान किया है। कंपनी महज 716 रुपये में अपने घरेलु यात्रियों को यात्रा सुविधा मुहैया कराने जा रही है।
कंपनी के मुताबिक यह सेल चार दिनों तक जारी रहेगा। इस दौरान कुछ चुनिंदा रूटों पर यात्री महज 716 (कर छोड़कर) रुपये में अपना टिकट बुक करा सकते हैं। 28 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच इन टिकटों की बुकिंग कराई जा सकती है। नये साल को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस सेल की शुरुआत की है।
कंपनी के मुताबिक इन चार दिनों में जो बुकिंग कराई जाएंगी उन पर 15 जनवरी से 12 अप्रैल 2016 तक यात्रा किया जा सकता है।
31 दिसंबर है तक सुविधा
कंपनी ने यह सुविधा 'पहले आओ पहले पाओ' के तर्ज भी शुरू की है। इस बुकिंग स्पाइस जेट डॉट कॉम के अलावा स्पाइस जेट के मोबाइल एप, ट्रवेल वेवसाइटों और ट्रवेल एजेंटों से बुक कराई जा सकती है।
हालांकि, इस सुविधा का लाभ समुह में टिकट बुक कराने वालों को नहीं मिलेगा। कंपनी ने यह भी बताया कि अलग-अलग सेक्टरों में एयर फेयर अलग-अलग हो सकते हैं।