{"_id":"63415a9671ef2b56c9a59d5ed1be9f85","slug":"spice-jet-gives-air-ticket-in-free-of-cost","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पाइस जेट अब बांटेगा फ्री में एयर टिकट","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
स्पाइस जेट अब बांटेगा फ्री में एयर टिकट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 11 Feb 2014 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के एक निजी एयरलाइंस कंपनी ने फ्री में एयर टिकट बांटने की घोषणा की है। स्पाइस जेट ने वेलेंटाइन डे को देखते हुए ‘शेयर द लव’ ऑफर लांच किया है।
विज्ञापन
इसके तहत 10 से 28 फरवरी के बीच टिकट बुक कराने पर ग्राहकों को कुल एक लाख मुफ्त घरेलू हवाई टिकट जीतने का मौका मिलेगा। विजेताओं का फैसला लकी ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा, जिसका नतीजा 7 मार्च को स्पाइसजेट की वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
टिकटों की बुकिंग स्पाइस जेट के सेल्स और रिजर्वेशन सेंटरों के साथ-साथ कंपनी की वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग के जरिए की जा सकती है। इसके अलावा ऑनलाइन ट्रेवल पोर्टलों व ट्रेवल एजेंटों के जरिए कराई गई बुकिंग पर भी यह ऑफर लागू होगा।
विज्ञापन
निजी एयरलाइन कंपनियों के इस तरह के ऑफर को कंपनियों के प्रमोशन के तौर पर भी देखा जाता है। देश की कई निजी कंपनियां समय-समय पर एयरटिकट बांटती रहती हैं।