फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   spend 3 hours with celebrities for only hundred rupees

सिर्फ 100 रुपए में अमिताभ बच्चन के साथ बिताएं तीन घंटे

Mon, 11 May 2015 02:53 PM IST
Updated Mon, 11 May 2015 02:53 PM IST
विज्ञापन
spend 3 hours with celebrities for only hundred rupees

अमिताभ बच्चन, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, आमिर खान, महेन्द्र सिंह धोनी, कंगना रनावत, आर माधवन, रणबीर कपूर जैसे सेलिब्रिटी के बगल वाली सीट पर बैठ कर हवाई यात्रा करने के लिए कुछ लोग करोड़ों रुपये खर्च करने को तैयार रहते हैं। एक ऐसी भी कंपनी है जो कि महज 100 रुपये में ऐसे सितारों के साथ यात्रा का अवसर उपलब्ध कराती है, वह भी बिजनेस क्लास में।

विज्ञापन


फ्लाई विद वीआईपी ऑनलाइन प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौतम छाबड़िया बताते हैं कि उनकी कंपनी ने करीब 300 सेलिब्रिटीज के साथ समझौता किया हुआ है कि जब भी कोई घरेलू यात्रा करें तो उन्हें बतायें ताकि बगल वाली सीट पर उनके किसी प्रशंसक को यात्रा करायी जा सके।
विज्ञापन

बोली लगाओ या लॉटरी निकलवाओ

spend 3 hours with celebrities for only hundred rupees

इस सीट पर यात्रा करने के लिए दो पद्धति है, पहला कि लोग बोली लगाए और दूसरा कि 100 रुपये देकर रजिस्ट्रेशन कराये और रजिस्ट्रेशन कराये व्यक्तियों में से किसी एक की लाटरी निकाली जाएगी। जो व्यक्ति चुने जाएंगे, उन्हें सेलिब्रिटी के साथ यात्रा कराने के लिए सारा खर्च कंपनी करेगी।

इस यात्रा के दौरान कम से कम 30 मिनट तक आप अपने सेलिब्रिटी के साथ बातचीत तो कर ही सकते हैं क्योंकि इसका प्रावधान समझौते में है। इसके अलावा यदि यात्रा के दौरान आपने सेलिब्रिटी का दिल जीत लिया तो आप दो तीन घंटे यात्रा कर सकते हैं।

पिछले दिनों अमिताभ बच्चन के साथ यात्रा करने वाले एक प्रशंसक का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि उससे बच्चन इतने खुश हुए कि हवाई जहाज में तो तीन घंटे तक बातचीत की ही, उन्हें अपना घर भी बुलाया।

बॉलीवुड के अलावा भी हैं सितारे

spend 3 hours with celebrities for only hundred rupees

छाबड़िया के मुताबिक उनकी सूची में सिर्फ बालीवुड के ही लोग नहीं है बल्कि सानिया मिर्जा, सायना नेहवाल, एमएस धोनी, जहीर खान, विराट कोहली, रोहित शर्मा आदि भी हैं। इसी तरह राजनीति, फैशन डिजाइनर आदि को भी शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि लाटरी से जिनका चुनाव होता है, उन्हें मुंबई या जहां से सेलिब्रिटी उड़ान भरने वाले होते हैं, वहां लाया जाता है। फिर सेलिब्रिटी के साथ यात्रा करने के बाद उन्हें कंपनी के खर्चें पर ही वापस भेजा जाता है।

सेलिब्रिटी क्यों देते है यात्रा का अवसर, इस सवाल पर छाबड़िया ने बताया कि बोली या रजिस्ट्रेशन से जितना भी पैसा मिलता है, उसमें से 85 फीसदी राशि चैरिटी संस्था को दे दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed