{"_id":"89228b92-ab0b-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"speculators-in-futures-markets-caused-gold-price-crash-says-wgc","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने की कीमत क्यों गिरी, पर्दा उठाया गोल्ड काउंसिल ने","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोने की कीमत क्यों गिरी, पर्दा उठाया गोल्ड काउंसिल ने
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 22 Apr 2013 01:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले हफ्ते सोने की कीमत धराशाई होने से आम निवेशकों के अलावा छोटे सराफा कारोबारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आखिर ये कीमतें इतनी क्यों गिरी, इस पर से पर्दा उठाया है वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने।
विज्ञापन
सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट के पीछे वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने वायदा बाजार में अटकलों के साथ बिकवाली को जिम्मेदार माना है।
काउंसिल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, शॉर्ट टर्म नजरिए पर आधारित स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली सोने में दीर्घकालीन निवेशकों के नजरिए विपरीत है।
सोना 26,000 के स्तर पर कायम
उल्लेखनीय है कि वायदा बाजार में सोना 25,500 रुपये प्रति 10 ग्राम से भी नीचे पहुंच गई थी। हालांकि दुनिया भर में सस्ते सोने को खरीदने की होड़ के चलते तीन दिनों से सोना 26 हजार के स्तर पर कायम है।
विज्ञापन
वहीं बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ हफ्तों तक सोना 25,500 से 26,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना रहेगा।
कुछ इसी तरह की राय कॉमट्रेंड्ज रिसर्च डायरेक्टर घनसेकर थियागराजन ने कहा कि जब तक अमेरिकी डॉलर मजबूत नहीं होता है तब तक सोना इसी स्तर पर बना रहेगा।
एंजेल ब्रोकिंग एसोसिएट के डायरेक्टर (कमोडिटीज एंड करेंसी) नवीन माथुर ने कहा कि शनिवार को सोने की कीमत में पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद कुछ रिकवरी हुई है। अभी सोने की कीमतों में तेजी के लिए कुछ वक्त लगेगा।
विज्ञापन