{"_id":"68ad93aa-cb9c-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"specifications-for-aakash-4-to-be-finalised-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाश-4 के फीचर पर सरकार जल्द लेगी फैसला","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
आकाश-4 के फीचर पर सरकार जल्द लेगी फैसला
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 02 Jun 2013 09:22 PM IST
विज्ञापन
कम कीमत वाले आकाश टैबलेट के चौथे संस्करण की विशेषताओं को सरकार द्वारा जल्द ही अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी विभाग के सचिव जे. सत्यनारायण के अनुसार टैबलेट की विशेषताओं का मसौदा तैयार कर लिया गया है। अब इसे समिति के समक्ष पेश किया जाना है और इसके लिए सही समय का इंतजार किया जा रहा है।
सत्यनारायण ने बताया कि विशेषताएं तय करते समय नई तकनीक के साथ ही कीमत कम रखने पर ध्यान दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इस टैबलेट की विशेषताओं में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं की गई है, क्योंकि अगर ऐसा किया जाता है तो इसके दाम काफी अधिक हो जाएंगे।
आकाश टैबलेट प्रोजेक्ट को शुरू करने का श्रेय मौजूदा टेलीकॉम मंत्री कपिल सिब्बल को जाता है। उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्री रहते हुए इस प्रोजेक्ट को शुरू किया था।
विज्ञापन
आकाश का पहला संस्करण अक्तूबर 2011 में आया था।