फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Special package for Indians during festive season by Avari Dubai Hotel.

भारतीयों के लिए दुबई होटल का स्पेशल पैकेज

Mon, 01 Sep 2014 09:02 AM IST
नई दिल्ली /ब्यूरो
नई दिल्ली /ब्यूरो Updated Mon, 01 Sep 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
Special package for Indians during festive season by Avari Dubai Hotel.
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सरकार और हॉस्पिटलिटी उद्योग के लिए भारतीय यात्री काफी अहम होते जा रहे हैं। भारतीय पर्यटकों को दुबई और अबुधाबी आने के प्रति आकर्षित करने के लिए कई सारे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


हाल ही में भारतीयों के लिए इन जगहों की कनेक्टिविटी काफी सुलभ बनाने के मद्देनजर फ्लाईदुबई, एमिरेट्स, ऐतिहाद और अन्य एयरलाइंस ने नई उड़ान सेवाएं शुरू की हैं। भारत में त्योहारी सीजन की छुट्टियों को देखते हुए भारतीय यात्रियों को आकर्षित करने की नई पहल के तहत अवारी दुबई होटल ने आकर्षक ऑफर के साथ एक स्पेशल पैकेज पेश किया है।
विज्ञापन


इस ऑफर के तहत आपको दुबई की सुंदरता और भव्यता का अनुभव करने को मिलेगा। अवारी का स्पेशल पैकेज न केवल वैल्यू फॉर मनी है, बल्कि जीवन पर्यंत का शानदार अनुभव भी कराने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवारी दुबई होटल के महाप्रबंधक रामजी अस्सिलय का कहना है कि इस पैकेज के तहत पर्यटक दो रात के लिए भुगतान करें और तीसरी रात मुफ्त में गुजारें। या, चार रातों के लिए भुगतान करने पर पांचवीं और छठवीं रात निशुल्क बीताने का मौका मिलेगा। साथ में बुफे ब्रेकफॉस्ट और मुफ्त में इंटरनेट सेवाओं का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

इस पैकेज के तहत दुबई में जुमेरा या ममजर बीच और बड़े शॉपिंग सेंटरों के लिए कंप्लीमेंट्री शटल सेवा भी उपलब्ध है। डेजर्ट सफारी, डाऊ क्रूज, वाइल्ड वाडी, अटलांटिस अक्वा जैसे कुछ निश्चित पर्यटन स्थलों के लिए होटल की ओर से स्पेशल डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 01-02 से होटल आने-जाने के लिए कंप्लीमेंटरी पिक एंड ड्राप की सुविधा है। होटल की ओर से यह स्पेशल पैकेज ऑफर 30 सितंबर 2014 तक के लिए है।


रामजी अस्सिलय का कहना है कि दुबई के लिए एक सबसे सुविधाजनक बात यह है कि इस शहर में हर जगह वातानुकूलित है और इसलिए यह वर्षभर चाहें गर्मियां हो या सर्दियां आने के लिए आदर्श जगह है। अवारी दुबई होटल में 178 नव पुनर्निर्मित रूम, 154 पूरी तरह सुसज्जित रूम और 25 सुईट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed