{"_id":"2244a6ce4f65ec29acc68bd452f36219","slug":"special-court-to-hear-sebi-matters-likely-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेबी के मामलों की तेज सुनवाई के लिए विशेष अदालत जल्द","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेबी के मामलों की तेज सुनवाई के लिए विशेष अदालत जल्द
नई दिल्ली/ एजेंसी
Updated Sat, 11 Oct 2014 10:30 AM IST
विज्ञापन
घोटालेबाजों और डिफाल्टरों के खिलाफ बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की जांच-पड़ताल के मामलों की तेजी से सुनवाई के लिए जल्द ही एक विशेष अदालत (स्पेशल कोर्ट) का गठन किया जा सकता है। सेबी द्वारा इस मामले को सरकार और न्याय पालिका दोनों ही के सामने उठाए जाने के बाद इस मामले में जल्द ही निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
सेबी के चेयरमैन यूके सिन्हा ने इस बारे में कहा कि हमने यह मामला सरकार और उच्च न्यायालयों के सम्मुख उठाया है। मुझे लगता है कि वे इस पर काम कर रहे हैं। संसद इससे जुड़े कानून को पारित कर चुकी है। सरकार इस कानून को लागू करने की अधिसूचना भी जारी कर चुकी है। हम इस बारे में सरकार को लिख चुके हैं। ऐसे में अब कुछ समय इंतजार करना चाहिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सेबी से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत के गठन और सेबी को तलाशी और जब्ती के अधिकार देने के अधिकार नए प्रतिभूति कानून संशोधन अधिनियम में भी रखे गए हैं। ऐसे प्रावधान सेबी को ज्यादा ताकतवर बनाने के लिए रखे गए हैं।
विज्ञापन
सरकार इस कानून की अधिसूचना अगस्त में जारी कर चुकी है। कानून में संशोधन का सेबी को और अधिकार देने की जरूरत उस समय महसूस की गई, जब पिछले दिनों एक के बाद एक फर्जी पोंजी स्कीमों का खुलासा हुआ। इन गैरकानूनी स्कीमों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से ही नए कानून को संसद में पारित किया गया है।