फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   special court issue summons to mallya

विजय माल्या को स्पेशल कोर्ट ने जारी किया समन

Thu, 21 Feb 2013 06:19 PM IST
बंगलूरू/एजेंसी
बंगलूरू/एजेंसी Updated Thu, 21 Feb 2013 06:19 PM IST
विज्ञापन
special court issue summons to mallya

भारी आर्थिक तंगी झेल रही किंगफिशर एयरलाइंस के प्रमुख विजय माल्या की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ताजा घटनाक्रम में एक स्थानीय स्पेशल कोर्ट (आर्थिक अपराध) ने माल्या को कर्मचारियों के वेतन से की गई टीडीएस की कटौती को सरकारी खजाने में जमा नहीं कराने के मामले में समन जारी किया है। आयकर विभाग की ओर से इस संबंध में आपराधिक मामला दायर किया गया है।

विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2009-10 में माल्या के कर्मचारियों के वेतन से काटे गए 74.94 करोड़ रुपये टीडीएस को आयकर विभाग के यहां जमा नहीं कराया गया था। निर्धारित समय सीमा में भुगतान नहीं किए जाने पर इस बकाये राशि में विभाग की ओर से 23.70 करोड़ रुपये का ब्याज भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन


कोर्ट ने आयकर अधिनियम की धारा 278बी और 276बी के तहत मामले को संज्ञान में लेते हुए यह कार्रवाई की है। धारा 276बी के तहत न्यूनतम तीन माह और अधिकतम सात साल तक अर्थदंड के साथ सश्रम कैद की सजा का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed