फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   speak asia country head arrested

मोटी कमाई के चक्कर में करोड़ों का चूना, 6 लोग गिरफ्तार

Wed, 04 Feb 2015 01:48 PM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 01:48 PM IST
विज्ञापन
speak asia country head arrested

मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी स्पीक एशिया के प्रमुख समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। स्पीक एशिया पर लाखों निवेशकों को 2,200 करोड़ रुपए का चूना लगाने का आरोप है। यह कंपनी लोगों से सर्वे फॉर्म भरवाने के बदले तगड़ी कमाई का वादा करती थी।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस के डीसीपी धनंजय कुलकर्णी ने बताया कि स्पीक एशिया के प्रमुख संजीव मेहता को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य 5 लोग दूसरी जगहों से पकड़ में आए हैं। इन सभी को 7 फरवरी तक के लिए पुलिस कस्टडी में रखा गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार स्पीक एशिया अब तक करीब 900 करोड़ रुपए सिंगापुर ट्रांसफर कर चुकी है। ये पैसे भारत से सिंगापुर के कुछ बैंकों में भेजे गए और वहां से इन्हें दुबई, इटली और यूके भेजा गया। हालांकि, यूके से पैसे वापस भारत और दुबई आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

2010 में आई थी भारत

speak asia country head arrested

सिंगापुर में रजिस्टर स्पीक एशिया नाम की ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी 2010 में भारत में आई थी। कंपनी ने एक मल्टी मार्केटिंग पिरामिड मॉडल के जरिए तगड़ा रिटर्न पाने की योजना शुरू की थी।

यह ऑनलाइन सर्वे मार्केटिंग कंपनी 11000 रुपए का वेब सब्सक्रिप्शन देती थी, जिसके बदले में निवेशकों को एक सर्वे फॉर्म भरना होता था। कंपनी के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में केस दर्ज हैं।

भरने होते थे सर्वे फॉर्म

speak asia country head arrested

कुछ समय बाद यह पता चला कि कंपनी की तरफ से भरवाए जाने वाले ये सभी फॉर्म नकली थे। ये सर्वे फॉर्म कुछ मल्टीनेशनल कंपनियों के लिए भरवाए जाते थे और प्रतिमाह 52,000 रुपए तक के भुगतान का वादा भी किया जाता था।

कुछ शुरुआती निवेशकों को पैसे देने के बाद कंपनी ने 2011 के बीच में ही अपना काम बंद कर दिया। कंपनी ने करीब 24 लाख निवेशकों को करीब 2,276 करोड़ रुपए का चून लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed