फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   soon photos of vivekanand and ambedkar come on notes

जल्द ही नोटों पर दिख सकते हैं अंबेडकर और विवेकानंद

Thu, 31 Dec 2015 01:10 PM IST
Updated Thu, 31 Dec 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
soon photos of vivekanand and ambedkar come on notes

जल्द ही आपके नोटों पर गांधीजी के अलावा भीमराव अंबेडकर और स्वामी विवेकानंद की तस्वीरें भी देखने को मिल सकती हैं। ये प्रस्ताव दिया है नरेंद्र जाधव ने, जो अंबेडकर की 125वीं जयंती के  लिए मोदी की अगुवाई में बनी नेशनल कमेटी के सदस्य है।

विज्ञापन


इस कमेटी में कुल 6 सदस्य हैं। जाधव ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि अमेरिका और ब्रिटेन की करंसी में भी कई शख्सियतों की तस्वीरें छपी रहती हैं। ऐसे में इस कदम को भारत में भी उठाया जा सकता है।
विज्ञापन


इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक जाधव ने कहा कि अंबेडकर बेहतरीन मौद्रिक अर्थशास्त्री थे, जिन्होंने रिजर्व बैंक की स्थापना करने में अहम योगदान दिया है। ऐसे में भारत की करंसी पर अंबेडकर की तस्वीर भी छपनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेडकर की याद में सिक्का जारी

soon photos of vivekanand and ambedkar come on notes

नरेंद्र जाधव के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है या नहीं तो बाद में पता चलेगा, लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में सरकार ने अंबेडकर की याद में सिक्का जारी किया है, जिसके बाद इसे मंजूरी मिलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

नरेंद्र जाधव कभी सोनिया गांधी की अगुवाई वाली नेशनल अडवाइजरी काउंसिल के सदस्य भी हुआ करते थे। कांग्रेस के करीबी रह चुके जाधव नेशनल एडवाइजर काउंसिल के एकमात्र ऐसे सदस्य हैं, जिसे बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार में अहम रोल मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed