फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Sony Exits PCs operations

कंप्यूटर कारोबार बंद करेगी सोनी

Thu, 06 Feb 2014 08:11 PM IST
एजेंसी/टोक्यो
एजेंसी/टोक्यो Updated Thu, 06 Feb 2014 08:11 PM IST
विज्ञापन
Sony Exits PCs operations

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली जापान की दिग्गज कंपनी सोनी 1.08 अरब डॉलर के सालाना घाटे का हवाला देते हुए पर्सनल कंप्यूटर का कारोबार बंद करने के साथ ही करीब 5 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है।

विज्ञापन


खबर है कि कपंनी अपना पर्सनल कंप्यूटर कारोबार एक निवेशक कंपनी जापान इंडस्ट्रीयल पार्टनर को बेचने जा रही है।

हालांकि यह सौदा कितने में हो रहा है इसका खुलासा नहीं किया गया है, पर कयास लगाए जा रहे हैं कि संभवत यह सौदा 40 करोड़ डॉलर में तय हुआ है।

कंपनी देर रात तक इसकी औपचारिक घोषणा कर देगी।

कंपनी के अध्यक्ष काजुओ हिरारी ने कहा है कि कंपनी को मजबूरन जापान में डेढ़ हजार कर्मचारियों को और अन्य देशों में अपने साढे़ तीन हजार कर्मचारियों की छंटनी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


इससे कंपनी के खर्च में सालाना एक अरब डॉलर की कमी आएगी।

हालांकि कंपनी वायो लैपटॉप के कारोबार से जुडे़ ज्यादातर कर्मचारियों को अपने अन्य कारोबार में स्थानांतरित करने का विकल्प तलाश रही है और बचे हुए लोगों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के जरिए सेवा मुक्त करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनी की ओर से यह बयान ग्लोबल साख निर्धारक संस्था मूडीज द्वारा उसकी साख एक स्तर घटाए जाने के एक दिन बाद आया है।

मूडीज ने कंपनी की ऋण साख को घटाकर निवेश के नजरिए से सबसे खराब मानी जाने वाली जंक श्रेणी में डाल दिया है।

मूडीज ने कहा है कि सोनी के प्ले स्टेशन और ब्राविया टेलीविजन के घटते कारोबार के कारण कंपनी की बैलेंस शीट बुरी हालत में पहुंच गई। इसे सुधारने के लिए कंपनी को अपने वित्तीय पुनगर्ठन की नई योजना पर चलानी पड़ेगी।


डिजिटल प्रौद्योगिकी के मोर्चे पर अमेरिका की दिग्गज कंपनी गूगल और एप्पल से मिल रही तगड़ी चुनौती के कारण भी सोनी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed